भोपाल, जीतेन्द्र यादव। शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन से ही राजधानी भोपाल के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। भक्त माता भगवती के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। हिंदू रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाएगी। इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल है। राजधानी के माता मंदिर पहुंचे वरिष्ठ संवाददाता दुष्यंत पाराशर ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर नवरात्रि में पूजा-अर्चना और मां भगवती की आराधना के महत्व को जाना।