Wednesday, December 10, 2025

LOGO

मध्य प्रदेशचलते ट्रैफिक में ढहा नयागांव पुल: बची मजदूरों की जान, घायल हुए राहगीर

चलते ट्रैफिक में ढहा नयागांव पुल: बची मजदूरों की जान, घायल हुए राहगीर

Post Media
News Logo
Piyush Awasthi
1 दिसंबर 2025, 09:50 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

रायसेन जिले के बरेली–पिपरिया स्टेट हाईवे पर नयागांव पुल सोमवार को अचानक ढह गया। पुल से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें नीचे गिरने से चार लोग घायल हुए, जिन्हें बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय पुल के नीचे निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन ट्रैफिक डायवर्ट नहीं किया गया था। गनीमत रही कि मजदूर समय रहते हट गए।

कांग्रेस विधायकों ने इसे गंभीर लापरवाही और सरकार की भ्रष्टाचारपूर्ण कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि पुल कांग्रेस सरकार के समय बना था और मरम्मत का काम जारी था; जिम्मेदार इंजीनियरों पर कार्रवाई की बात कही गई है। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दावा किया कि तकनीकी तौर पर ट्रैफिक रोकने की आवश्यकता नहीं बताई गई थी।

1980 में बना 120 फीट लंबा यह पुल बरेली और पिपरिया को जोड़ता था। पुल गिरने के बाद एमपीआरडीसी की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)