छतरपुर, संदीप यादव। शहर के छत्रसाल चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने काफी देर की खींचतान और झूमाझटकी के बाद कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया, जिससे वे पुतला दहन नहीं कर सके।


यह प्रदर्शन कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अदित सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच सड़क पर काफी देर तक तीखी बहस और धक्का-मुक्की चलती रही। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पटेल, अवधेश सोनकिया, भगवतशरण रावत, राकेश अहिरवार, सुरेश बाबू खरे, दीप्ती पाण्डेय, संजय चौरसिया, हरनारायण यादव, पूजा अहिरवार, ज्ञानेन्द्र सिंह परमार, आदर्श रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।