छतरपुर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्र पॉवर हाउस से निर्गमित 11 केवी बस स्टैंड एवं इमरजेंसी फीडर पर आवश्यक रख-रखाव (मेंटेनेंस) कार्य प्रस्तावित होने के कारण कल रविवार, 29 नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरुद्ध रहेगा। इस दौरान डाकखाना चौराहा, न्यू कॉलोनी, नगर पालिका के पास, जिला पंचायत कार्यालय, न्यायालय, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आकाशवाणी तिराहा, जवाहर मार्ग, ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास, मतवाना मोहल्ला, नजरबाग, किशोर सागर तालाब के पास, खरे की देवी क्षेत्र, असाटी मोहल्ला, चेतगिरी कॉलोनी, पुराने रोजगार कार्यालय के पीछे, मॉडल बेसिक स्कूल के पीछे और शहनाई गार्डन के पास सहित आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि आवश्यकतानुसार एवं अपरिहार्य कारणों से कटौती की समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।