मुख्यमंत्री ने परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज का लिया आशीर्वाद

Advertisement
भोपाल। आज मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार स्थित पूज्य महामंडलेश्वर युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज के आश्रम (अखंड परम धाम) में पहुंचकर उनके दर्शन किए और परम पूज्य महाराज जी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूज्य महाराज जी के दिव्य आशीर्वाद से जनकल्याण के सभी संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण हों, यही उनकी हार्दिक कामना है। उन्होंने इस पावन अनुभव को जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया और सभी भक्तों को भी महाराज जी के दर्शन का अवसर लेने की प्रेरणा दी।
परम पूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज एक प्रख्यात संत, कर्मयोगी एवं ज्ञानयोगी हैं, जिनके आश्रम अखंड परम धाम में देश-विदेश से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने आते हैं। महाराज जी के प्रवचन और आशीर्वाद से लाखों भक्त लाभान्वित हो रहे हैं।
