Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालराहुल गांधी पर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले- किसान सिर्फ बहाना है, गांधी परिवार का लक्ष्य तो अपनी सियासत बचाना है

राहुल गांधी पर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले- किसान सिर्फ बहाना है, गांधी परिवार का लक्ष्य तो अपनी सियासत बचाना है

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 07:42 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेन्द्र यादव। सदन में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार किसान के नाम पर केवल अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन उनकी राजनीति के द्वार अब कभी नहीं खुलने वाले।



मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में उद्योग-धंधों पर ताले लगे रहे और विकास पूरी तरह ठप था। उस दौर में न किसानों का भला हुआ और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश को केवल नुकसान ही हुआ।



डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के हित में ठोस और ज़मीनी स्तर पर काम किया है। भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश में निवेश बढ़ा है और उद्योगों को नया जीवन मिला है।



मुख्यमंत्री ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वे बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि दें, ताकि वे विकास की राजनीति को समझ सकें।



अंत में उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस के शासनकाल में कुछ भी ठोस नहीं हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)