सागर। श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) द्वारा छतरपुर जिले में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह 'राघव' की अनुशंसा, बुंदेलखंड अध्यक्ष कुंवर शुभ प्रताप सिंह के मार्गदर्शन, सागर संभाग अध्यक्ष कुंवर रोहित राजा की सहमति तथा जिला अध्यक्ष कुंवर यशपाल सिंह परमार की अनुशंसा पर की गई है। संगठन को मजबूती देने और सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
नवगठित जिला कार्यकारिणी के प्रमुख दायित्व
- जिला उपाध्यक्ष: कुंवर राजदीप सिंह चौहान, कुंवर अंकित राजा परमार (ककरदा), कुंवर राजुल राजा परमार (रानीपुरा), पदम सिंह (विक्की राजा)
- जिला महामंत्री: कुंवर अभिषेक राजा परमार (बरेठी)
- जिला महासचिव: कुंवर दीपेंद्र सिंह बुंदेला (दलपतपुरा), कुंवर छोटे राजा परमार (अमरवा), आदित्य विक्रम सिंह (ईशानगर), आदित्य सिंह 'राम राजा' (छतरपुर)
- जिला प्रभारी: कुंवर मानवेंद्र सिंह परमार 'संत राजा' (बुढरख)
- जिला संयोजक: कुंवर सचिन राजा परमार 'सच्चू राजा' (झमटुली)
- जिला सह-संयोजक: कुंवर शुभम देव बुंदेला (विक्रमपुर)
- जिला संगठन प्रभारी: कुंवर युवराज सिंह परमार (खजुराहो)
- जिला सह-संगठन प्रभारी: कुंवर यादवेन्द्र सिंह परमार (बरेठी)
- जिला संगठन मंत्री: कुंवर आशीष राजा बुंदेला (सांदनी)
- जिला सह-संगठन मंत्री: कुंवर हैवी राजा (मामौन)
- जिला प्रचार-प्रसार मंत्री: कुंवर देव राजा (गौर)
- जिला सोशल मीडिया प्रभारी: कुंवर हिपेंद्र राजा (निवारी)
- जिला प्रखंड प्रभारी: कुंवर राणा राजा (ऊजरा)
- जिला सह-प्रखंड प्रभारी: कुंवर कुश राजा बुंदेला (परापट्टी)
- जिला प्रवक्ता: कुंवर जीतेन्द्र सिंह (सुकरायल), कुंवर देव राजा बुंदेला (कुडेला)
- जिला कोषाध्यक्ष: कुंवर प्रद्युम सिंह बुंदेला 'श्लोक राजा' (ललपुर)
- जिला सह-कोषाध्यक्ष: कुंवर रविराज सिंह (ज्योराहा)
- नगर अध्यक्ष (छतरपुर): कुंवर युवराज सिंह परमार (दालोन)
- जिला मंडल प्रभारी: कुंवर लोकपाल बुंदेला (सांदनी)
- जिला सह-मंडल प्रभारी: कुंवर सत्येन्द्र सिंह बुंदेला (मवई)
संगठन को धरातल पर मजबूत करने का संकल्प
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के सिद्धांतों और कालवी विचारधारा के अनुरूप समाज सेवा, एकता और युवाओं के रचनात्मक विकास के लिए सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया गया। जिला नेतृत्व ने विश्वास जताया कि यह नई टीम छतरपुर जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।




