Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरदलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन से लापता नाबालिग छात्रा ग्रेटर नोएडा से बरामद

दलौदा पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन से लापता नाबालिग छात्रा ग्रेटर नोएडा से बरामद

Post Media
News Logo
Peptech Time
6 फ़रवरी 2026, 11:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर,ललित शंकर धाकड़ । दलौदा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 10 दिनों से लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में मेरठ निवासी आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार किया गया है, जिसे पुलिस ने जुलूस के रूप में थाने लाया।


पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है। छात्रा और आरोपी के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Snapchat के माध्यम से संपर्क हुआ था। मोबाइल फोन न होने के कारण छात्रा टैबलेट से आरोपी से बातचीत करती थी। दोनों के बीच लगभग एक वर्ष से संपर्क बताया जा रहा है।


आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर मंदसौर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा के परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दलौदा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और ग्रेटर नोएडा से छात्रा को बरामद किया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए पैदल ले जाया गया, क्योंकि वाहन खराब हो गया था।


एडिशनल एसपी तेरसिंह बघेल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और पूछताछ जारी है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)