मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में 52 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त की है। साथ ही डोडाचूरा भी बरामद हुआ है। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार। आइए पूरी डिटेल जानते हैं।



पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 526 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 640 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। जब्त एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत 52 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल हो रही बजाज प्लेटिना बाइक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।



मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुख्य सवाल यही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ पहुँचाया जाना था। नशीले पदार्थों की तस्करी का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

मल्हारगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की गहन जाँच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश भी जारी है। नशे के खिलाफ यह कार्रवाई जिले में तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा झटका मानी जा रही है।