छतरपुर, संजय अवस्थी। छतरपुर में आगामी दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस ने आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 27 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में और 2 अपराधियों को निगरानी सूची में शामिल किया है। इसके साथ ही, वर्ष 2026 में अब तक कुल 83 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में जोड़ा जा चुका है।
विभिन्न थानों की कार्रवाई और गुंडा सूची में शामिल बदमाश
अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई में कई आदतन अपराधियों को चिह्नित किया गया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खटक्याना मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहरुख उर्फ माइकल को गुंडा सूची में शामिल किया गया है। इसी तरह थाना खजुराहो के अंतर्गत सेवाग्राम के रहीम खान उर्फ छोटू, मंजू नगर के शेख तारिक और ग्राम पहाड़ी बावन के राजू यादव पर कार्रवाई की गई है। थाना गढ़ी मलहरा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 के नासिर खान, ग्राम गौर के महेंद्र कुशवाहा और ग्राम कलानी के रमाप्रताप सिंह उर्फ रजऊ को इस सूची में जगह मिली है।
थाना बिजावर क्षेत्र से ग्राम पठारी कला के आबिद खान, ग्राम बिलगांय के बित्तू उर्फ वितपाल यादव और छोटू उर्फ धर्मेंद्र यादव को गुंडा सूची में डाला गया है। थाना अलीपुरा के अंतर्गत ग्राम जोरन के रहने वाले एकलव्य यादव और रामबाबू अहिरवार पर शिकंजा कसा गया है। थाना बमीठा के अंतर्गत बमीठा निवासी लकी उर्फ लव प्रताप सिंह बुंदेला और हीरपुरवा के पवन कुशवाहा को सूची में शामिल किया गया है।
थाना सटई क्षेत्र से ग्राम जखरौन कला के अतुल पटेल और ग्राम गडुआपुरवा छापर के संतु उर्फ संतोष राजपूत का नाम गुंडा सूची में आया है। थाना राजनगर के अंतर्गत बजरिया मोहल्ला के कामिल खान और ग्राम डिगौनी के लवकुश पटेल पर कार्रवाई की गई है। थाना महाराजपुर के अंतर्गत ग्राम पुर के आकाश त्रिपाठी को गुंडा सूची में शामिल किया गया है।
थाना बक्सवाहा क्षेत्र से बक्सवाहा के रोहित उर्फ लक्कू यादव और गंगू उर्फ राम विशाल रैकवार को सूची में जगह मिली है। इसके अलावा थाना बमनौरा के ग्राम हंसरी से घनश्याम यादव उर्फ राव साहब, थाना भगवा के ग्राम मथानी खेरा से सोनू उर्फ हर सेवक यादव, थाना हरपालपुर के ग्राम गलान से चैनू उर्फ मुलायम यादव, थाना सरवई के ग्राम सरवई से गुल्लू उर्फ अर्जुन सिंह, थाना गौरिहार के मवई घाट से मनीष पटेल और थाना जुझारनगर के बारीगढ़ से जुझार सिंह उर्फ छोटू को गुंडा सूची में सम्मिलित किया गया है।
निगरानी सूची में शामिल अपराधी
गुंडा सूची के अलावा पुलिस ने अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए निगरानी सूची में भी नाम जोड़े हैं। थाना नौगांव के अंतर्गत ग्राम नैगुवा के रहने वाले दौलत यादव और थाना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम रामनगर के राम प्रसाद उर्फ हल्के यादव को निगरानी सूची में शामिल किया गया है, जिससे इनकी हरकतों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहे।
सालभर में 83 अपराधी गुंडा सूची में हुए शामिल
छतरपुर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी पर्वों के दौरान जिले की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। अक्टूबर माह में कुल 30 और केवल अंतिम सप्ताह में ही 29 अपराधियों को सूचियों में शामिल करने से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, इस वर्ष 2026 में अभी तक कुल 83 आदतन अपराधियों को गुंडा सूची में दर्ज किया जा चुका है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।















