बैतूल, सुरेन्द्र बावने। चिचोली थाना क्षेत्र के धनियाजाम गांव में खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए जाने की सूचना पर चिचोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुल्लाजी मर्सकोले के खेत में गांजे के 12 पौधे लगे हुए पाए गए।
पुलिस ने सभी पौधों को अपने कब्जे में लेकर विधिवत कार्रवाई की और मामला दर्ज कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुल्लाजी मर्सकोले के विरुद्ध पहले से ही कोतवाली थाने में धारा 354 के तहत एक प्रकरण दर्ज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहा है, जिस पर पुलिस की नजर पहले से बनी हुई थी।
जब्त किए गए गांजे के पौधों का कुल वजन अभी सामने नहीं आया है। चिचोली पुलिस अधिकारियों की ओर से जल्द ही आधिकारिक जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।











