देवास, नदंकिशोर गुर्जर। सतवास तहसील के ग्राम बेरागढ़ा में ग्रामीणों की सुविधा के लिए 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा ने गेती चलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रयास है। विधायक ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम बेरागढ़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 24 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की मौजूदगी में विधायक ने बालिकाओं के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

वसुबारस पर्व पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा को बताया कृतज्ञता का प्रतीक

कॉमनवेल्थ देशों से एस. जयशंकर की अपील, भरोसेमंद सप्लाई चेन और कनेक्टिविटी कॉरिडोर बढ़ाने पर जोर

गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में लेंगे हिस्सा

ईरान संघर्ष से रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचा : ट्रंप

ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित'

प्रधानमंत्री मोदी आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से करेंगे बातचीत

'10 दिनों तक सो नहीं पाई थी': वर्ल्ड चैंपियन बनने के भावुक सफर को मनीषा ने खेल मंत्री के साथ साझा किया

जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की

मध्य प्रदेश : किसानों को खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें कलेक्टर, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश







