अमरपाटन, नरेन्द्र पटेल। संयुक्त व्यापारी संघ अमरपाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान समारोह दक्ष फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक के संचालक एवं समाजसेवी दिवाकर सिंह पटेल द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, मंत्री अभिषेक गुप्ता एवं सहमंत्री नरेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए विजय सिंह परस्ते का भी सम्मान किया गया। सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों को तिलक लगाकर, ‘जय श्री राम’ लिखी पट्टिका एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संघ के सदस्य मौजूद रहे। समाजसेवी दिवाकर सिंह पटेल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी हित में बेहतर कार्य करने तथा संयुक्त व्यापारी संघ को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।