छतरपुर। छतरपुर में एक युवती की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। मृतिका के परिजनों ने एक डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है।

मौके पर मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को निष्पक्ष जांच व दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए।

मृतका की पहचान शिवानी यादव के रूप में हुई है, जो कि मूलत: बड़ामलहरा क्षेत्र की रहने वाली थी। पिता ने बताया कि ​उसके बच्चे छतरपुर की शांति नगर कॉलोनी में रहते थे। ​शिवानी B.Sc की छात्रा थी। एक दिन पहले हल्की तबियत खराब होने पर उन्होंने एक डॉक्टर को दिखाया था। डॉक्टर के कहने पर जांच कराई थी जो कि सामान्य थी। इसके बाद डॉक्टर ने एक टैबलेट दी थी, जिसे खाने के बाद ​​शिवानी की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने पर तुरंत झांसी ले जाने को कहा गया। झांसी में जांच के बाद डॉक्टर ने टैबलेट के कारण इन्फैक्शन होने की बात कही, बाद में इलाज के दौरान ​शिवानी ने दम तोड़ दिया।


खबर लगातार अपडेट हो रही है...