Thursday, February 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुर2 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

2 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

Post Media
News Logo
Peptech Time
5 फ़रवरी 2026, 12:45 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

घुवारा, रूपेंद्र पाल। भगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपथाना घुवारा में गुरुवार शाम अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। बस स्टैंड के पास शराब कंपनी के स्टाफ ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। इस दौरान बस स्टैंड पर शराब कंपनी के स्टाफ और आरोपियों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई।


घटना की सूचना शराब कंपनी द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद घुवारा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सहित आरोपियों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 32 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की, जिसकी मात्रा लगभग 288 लीटर बताई जा रही है।


पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोहित राजा निवासी पुतरी थाना महाराजपुर एवं कुँवरजू राजा निवासी वारों थाना बमनोरा को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब से भरी स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि घुवारा पुलिस के सामने से प्रतिदिन दिनदहाड़े शराब से लदे वाहन गुजरते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है। इस मामले में भी पुलिस की बजाय शराब कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पहल किए जाने के बाद ही कार्रवाई संभव हो पाई।


बताया जा रहा है कि शराब से भरी स्कॉर्पियो वाहन को लगभग एक घंटे तक सिंचाई कॉलोनी में खड़ा रखा गया, जहां कार्रवाई को लेकर काफी देर तक मंथन चलता रहा। शराब कंपनी के अधिकारियों द्वारा मजबूती से बात रखने के बाद अंततः पुलिस ने विधिवत कार्रवाई की।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)