Monday, October 12, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

विदेश की खबरें

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

बीजिंग। चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों के उत्पादन और बिक्री में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान विदेशी बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों का प्रदर्शन शानदार रहा। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन 1 करोड़ 24 लाख 83 हजार यूनिट और बिक्री 1 करोड़ 24 लाख 72 हजार यूनिट रही। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले उत्पादन में 11 प्रतिशत और बिक्री में 11.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही, कुल नई कारों की बिक्री में नई ऊर्जा वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 53.6 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चीनी नई ऊर्जा वाहनों की मांग बढ़ी है। इस साल जनवरी से सितंबर तक चीन ने 40 लाख 6 हजार नई ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.3 गुना अधिक है। चीन ऑटोमोबाइल उद्योग संघ की उप महासचिव ल्यू यान ने बताया कि चीनी वाहनों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता अब सिर्फ किफायती कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई ऊर्जा वाहनों पर आधारित एक व्यापक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के रूप में विकसित हो रही है। उनके मुताबिक, इससे वैश्विक हरित और कम कार्बन वाले विकास को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, चीनी ऑटोमोबाइल उद्योग को लंबे समय तक अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त बनाए रखने में भी मदद मिल रही है। गौरतलब है कि इस साल जून से चीन का कुल कार निर्यात लगातार चार महीनों तक 10 लाख यूनिट से अधिक रहा है। इसी अवधि में कुल कार निर्यात में नई ऊर्जा वाहनों की हिस्सेदारी भी लगातार चार महीनों तक 50 प्रतिशत से ऊपर बनी रही। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

PeptechTime|
कहने के लिए कुछ नहीं, हमारी बातचीत जारी है: यूक्रेन से 'एनर्जी ट्रूस' पर क्रेमलिन

कहने के लिए कुछ नहीं, हमारी बातचीत जारी है: यूक्रेन से 'एनर्जी ट्रूस' पर क्रेमलिन

मास्को। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि क्रेमलिन के पास यूक्रेन के साथ "एनर्जी ट्रूस" या एनर्जी सीजफायर (ऊर्जा संघर्षविराम) मुद्दे पर अभी कहने के लिए कुछ भी नहीं है।पेस्कोव ने मास्को में एक नियमित प्रेस वार्ता के दौरान ये बात कही। रूस की प्रमुख समाचार एजेंसी 'टीएएसएस' ने बताया कि क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा, "बातचीत जारी है। जैसे ही हमारे पास इस विषय पर कुछ कहने के लिए होगा, हम आपको जरूर बताएंगे।" खबरों के मुताबिक, पेस्कोव ने इस बारे में सवालों का जवाब देने से भी इनकार कर दिया कि क्या संभावित "एनर्जी ट्रूस" (ऊर्जा क्षेत्र में युद्ध-विराम) सिर्फ तेल रिफाइनरियों या अन्य केंद्रों पर लागू होगा, या यह बातचीत खास तौर पर किसके साथ हो रही है? रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल "एनर्जी सीजफायर" (ऊर्जा क्षेत्र में युद्ध-विराम) की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की ऊर्जा ढांचों पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "तत्काल प्रभाव से, रूस और यूक्रेन ऊर्जा क्षेत्र में संघर्ष-विराम करने पर सहमत हो गए हैं। इसे न तोड़ें!" व्हाइट हाउस ने लगभग 20 मिनट बाद 'एक्स' पर इस घोषणा को दोहराया था। ट्रंप ने यह नहीं बताया कि यह समझौता कब हुआ, इसमें कौन-कौन से ढांचे शामिल हैं, यह कितने समय तक चलेगा या इसकी निगरानी कैसे की जाएगी? फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से रूस और यूक्रेन ने बार-बार एक-दूसरे के ऊर्जा ढांचों पर हमले किए हैं। इस बीच, पेस्कोव ने यह भी कहा कि यूरोप शांति का पक्षधर नहीं है। सोमवार को 'टीएएसएस' ने क्रेमलिन प्रवक्ता के हवाले से कहा, "ईयू स्पष्ट रूप से 'शांति का पक्षधर' संबंधित नहीं हैं, यानी उस पक्ष से जो (यूक्रेन में संघर्ष का) शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। इसके बजाय, यूरोप 'जंग का पक्षकार' हैं, जो इस जंग को खत्म न होने देने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।"

PeptechTime|
चीन-यूरोप के बीच वाहन व्यापार पर सहमति, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

चीन-यूरोप के बीच वाहन व्यापार पर सहमति, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

बीजिंग। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन और यूरोप के बीच हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापार को लेकर हुई सहमति पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। एक संवाददाता ने पूछा कि हाल के दिनों में चीन और यूरोप ने व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र के तहत हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापार पर गहन चर्चा की है। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को टालने में मदद मिली है। हालांकि, कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्टों में हाइब्रिड वाहनों के व्यापार की मात्रा और इससे जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है? इसके जवाब में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन और यूरोप ने व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र के तहत लगातार बातचीत की है और कई मुद्दों पर सहमति बनाई है। इससे चीन और यूरोप के बीच स्थिर और संतुलित व्यापारिक साझेदारी बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान और समान परामर्श के सिद्धांतों के आधार पर हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापार पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही, आर्थिक और व्यापारिक मतभेदों को दूर करने तथा एक-दूसरे की चिंताओं का संतुलित तरीके से समाधान करने पर भी जोर दिया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि हाइब्रिड वाहनों के व्यापार के संबंध में दोनों पक्षों ने तीन बुनियादी सिद्धांतों पर जोर दिया और उनकी पुष्टि की। पहला सिद्धांत तथ्यों का सम्मान करना है। यूरोपीय संघ के सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, यूरोपीय संघ ने चीन से 2024 में 1.07 लाख और 2025 में 3.02 लाख हाइब्रिड वाहन आयात किए। दोनों पक्षों ने वर्ष 2025 के आंकड़ों को आधार बनाकर व्यापार व्यवस्था पर सहमति जताई। इससे चीनी कंपनियों के निर्यात के अवसर और स्थिर वृद्धि सुनिश्चित करने के साथ-साथ दोनों पक्षों के उद्योगों की वास्तविक स्थिति और उनकी जायज चिंताओं का भी ध्यान रखा जाएगा। दूसरा सिद्धांत गैर-भेदभाव का है। इसके तहत कोई भी उपाय खास तौर पर चीनी उत्पादों को निशाना बनाकर नहीं किया जाएगा और न ही चीनी कंपनियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार होगा। तीसरा सिद्धांत नियमों का पालन करना है। दोनों पक्षों ने इस बात की पुष्टि की कि व्यापार व्यवस्था विश्व व्यापार संगठन के नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि ये तीनों सिद्धांत पूरी बातचीत के दौरान लागू रहे। साथ ही, ये चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार भी प्रदान करते हैं। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

PeptechTime|
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, दो की मौत

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, दो की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के अशांत माने जाने वाले प्रांत बलूचिस्तान में सोमवार को सेना का एक प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सवार दोनों पायलट हादसे का शिकार हो गए। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने इसकी जानकारी दी। पाकिस्तानी दैनिक डॉन ने बताया कि सोमवार को क्वेटा में तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पाकिस्तान सेना के दो पायलट शहीद हो गए। आईएसपीआर ने एक बयान में कहा, "दोपहर के समय, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक मुश्शक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया।" आगे कहा कि इस क्रैश में दोनों पायलट इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) मेजर हुसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षु कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान जारी कर पायलटों की मौत पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने क्वेटा के पास पाकिस्तान वायु सेना के ट्रेनिंग विमान के क्रैश में दो पायलटों की मौत पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया।" बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ कई हथियारबंद समूह अपने अभियान चलाते रहे हैं। बीएलए जैसे सशस्त्र समूह अक्सर दावा करते हैं कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को खूब नुकसान पहुंचाया है। जून 2026 में, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मार गिराया था। इस हादसे में हेलीकॉप्टर 21 सैनिकों को लेकर मुजफ्फराबाद की तरफ जा रहा था। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी 21 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि तकनीकी खराबी की वजह से हादसा हुआ। आईएसपीआर ने कहा था कि तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरते समय एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसी महीने, खैबर पख्तूनख्वा में भी रूटीन ट्रेनिंग उड़ान के दौरान पाकिस्तान वायु सेना का एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दोनों पायलट मारे गए थे।

PeptechTime|
पाकिस्तान अपनी नाकामियों का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ रहा, ये ठीक नहीं: तालिबान

पाकिस्तान अपनी नाकामियों का ठीकरा अफगानिस्तान पर फोड़ रहा, ये ठीक नहीं: तालिबान

काबुल। तालिबान ने पाकिस्तान पर बातचीत का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान की सरकार समाधान निकालने की बजाय प्रोपेगैंडा में जुटी है।मुजाहिद ने इस्लामाबाद के रवैये को "विफल नीति" करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान के वरिष्ठ प्रशासक वार्ता प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।मुजाहिद ने कहा कि अपनी नाकामियों का दोष अफगानिस्तान पर मढ़ना किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता जबकि इस्लामाबाद के सामने मौजूद राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां "गंभीर चिंता का विषय" हैं। मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी बयान साझा किया। जिसमें लिखा गया, "पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा अपनी नाकामियों के लिए अफगानिस्तान को दोष देना किसी भी परेशानी से निजात नहीं दिला सकता है। पाकिस्तान के सामने मौजूद राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं और इनका पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तानी प्रशासकों के बेबुनियाद आरोप, बातचीत की प्रक्रियाओं को बाधित करने की कोशिशें और समाधान खोजने के बजाय प्रचार-प्रसार पर वरिष्ठ अधिकारियों का अत्यधिक ध्यान एक विफल नीति को दर्शाता है।" जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह अपनी घरेलू चुनौतियों से निपटने के लिए रचनात्मक कदम उठाए। साथ ही अपने राजनेताओं और लोगों के विचारों और अधिकारों का सम्मान करे। तालिबान प्रवक्ता का यह बयान पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान की टिप्पणी का जवाब है। इस्लामाबाद की ओर से दोहराया गया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य सशस्त्र समूहों के अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाने हैं; यह जानकारी अफगानिस्तान के 'अमू टीवी' ने दी। 9 अक्टूबर को एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान खान ने कहा था कि टीटीपी, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य समूहों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाने मिल गए हैं। प्रसारक अमू टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने तालिबान अधिकारियों के साथ आतंकवादियों के ठिकानों के बारे में जानकारी साझा की है और उनसे आग्रह किया है कि वे अफगानिस्तान स्थित चरमपंथी समूहों को पाकिस्तान में हमले करने से रोकें। पाकिस्तान ने बार-बार तालिबान पर सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से टीटीपी को अफगान धरती से आतंक फैलाने देने और उन्हें रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया है। हालांकि तालिबान ने इसे सिरे से खारिज किया। हाल के महीनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसमें बार-बार गोलीबारी और नागरिकों के हताहत होने को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने कहा कि 1 अक्टूबर को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए थे। यूएनएएमए अकसर कहता रहा है कि सीमा-पार शत्रुता का शिकार आम लोग हो रहे हैं।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

राहुल, प्रियंका और अखिलेश को रियलिटी शो में लाना चाहते हैं तेज प्रताप यादव, 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने की बताई वजह

राहुल, प्रियंका और अखिलेश को रियलिटी शो में लाना चाहते हैं तेज प्रताप यादव, 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने की बताई वजह

कहने के लिए कुछ नहीं, हमारी बातचीत जारी है: यूक्रेन से 'एनर्जी ट्रूस' पर क्रेमलिन

कहने के लिए कुछ नहीं, हमारी बातचीत जारी है: यूक्रेन से 'एनर्जी ट्रूस' पर क्रेमलिन

जनरल धीरज सेठ ने पदक जीतने वाले सैन्य खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जनरल धीरज सेठ ने पदक जीतने वाले सैन्य खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सत्यजीत पुरी ने नाना पाटेकर को किया याद, बोले-उनके साथ काम न कर पाने का रहेगा मलाल

सत्यजीत पुरी ने नाना पाटेकर को किया याद, बोले-उनके साथ काम न कर पाने का रहेगा मलाल

ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल 2026: अहमदाबाद में खेल और संस्कृति का संगम

ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल 2026: अहमदाबाद में खेल और संस्कृति का संगम

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में सिक्योरिटाइजेशन वॉल्यूम में हुई 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड 1.47 लाख करोड़ रुपए का कारोबार

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में सिक्योरिटाइजेशन वॉल्यूम में हुई 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी, रिकॉर्ड 1.47 लाख करोड़ रुपए का कारोबार

सीएम योगी ने खातों में भेजे 493 करोड़ रुपये; 10 दिन में भरपाई का दावा

यूपी के 9 लाख से ज्यादा किसानों को मिला मुआवजा:सीएम योगी ने खातों में भेजे 493 करोड़ रुपये; 10 दिन में भरपाई का दावा

चीन-यूरोप के बीच वाहन व्यापार पर सहमति, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

चीन-यूरोप के बीच वाहन व्यापार पर सहमति, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू