Monday, October 12, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

खेल की खबरें

हांगकांग सिक्सेस 2026: बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

हांगकांग सिक्सेस 2026: बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

हांगकांग। बांग्लादेश 'हांगकांग सिक्सेस 2026' में इंटरनेशनल अनुभव और उभरते हुए टैलेंट का मिला-जुला रूप पेश करेगा। इस छह-खिलाड़ियों वाले टूर्नामेंट के लिए सात-सदस्यीय टीम की कमान बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अबू हैदर रोनी संभालेंगे। टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्ग कॉन्ग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा। इस स्क्वाड में बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अबू हैदर रोनी और सब्बीर रहमान रोमन के साथ समीउन बशीर रातुल, चौधरी मोहम्मद रिजवान, मृत्युंजय चौधरी, अहरार अमीन और हबीबुर रहमान सोहन जैसे उभरते हुए टैलेंट शामिल हैं। नादिफ चौधरी टीम मैनेजर के तौर पर जाएंगे। वनडे और टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने वाले अबू हैदर रोनी साल 2025 के एडिशन में खेलने के बाद हांगकांग सिक्सेस में वापसी कर रहे हैं। उस एडिशन में उन्होंने हांगकांग, चीन के खिलाफ़ प्लेट फाइनल में चार विकेट लिए थे। सब्बीर रहमान रोमन भी इंटरनेशनल अनुभव लेकर आ रहे हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2026 टॉप एंड टी20 कैंपेन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने सात मुकाबलों में 184 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। बांग्लादेश का कैंपेन इस क्षेत्र की बढ़ती क्रॉस-बॉर्डर क्रिकेट राइवलरी में एक और अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि टीम एशिया की कुछ प्रमुख क्रिकेट टीमों के साथ मैदान में उतरेगी। बांग्लादेश 2025 में प्लेट फाइनल तक पहुंचने के बाद हांगकांग सिक्सेस में वापसी कर रहा है, जहां उन्हें मेजबान हांगकांग, चीन से एक विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। 'हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस' टूर्नामेंट अटैकिंग क्रिकेट, तेजी से रन बनाने और खिलाड़ियों के हर विभाग में योगदान देने पर आधारित है। इसमें 12 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। 'पूल-ए' में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और हांगकांग चीन शामिल हैं, जबकि 'पूल-बी' में श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड हैं। भारत के साथ पाकिस्तान और यूएई 'पूल-सी' में मौजूद है, जबकि 'पूल-डी' में साउथ अफ्रीका के साथ अफगानिस्तान और ओमान मौजूद हैं। हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक इनिंग में छह ओवर फेंके जाते हैं। आमतौर पर प्रत्येक बॉलर एक ओवर फेंकता है, लेकिन विकेटकीपर और एक तय बॉलर पर यह नियम लागू नहीं होता, जिससे एक खिलाड़ी दो ओवर फेंक सकता है। बांग्लादेश की टीम: अबू हैदर रोनी (कप्तान), समीउन बशीर रदुल, चौधरी मोहम्मद रिजवान, मृत्यंजय चौधरी, अहरार अमीन, सब्बीर रहमान रोमन, हबीबुर रहमान सोहन।

PeptechTime|
भारत बनाम वेस्टइंडीज: आईसीसी ने पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा, खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: आईसीसी ने पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा, खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ शुक्रवार को रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान 'आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट' तोड़ने पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। आईसीसी के अनुसार, पॉवेल को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फ़िक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है। पॉवेल को आउट होने के बाद अपने बल्ले से गेंद को दूर मारने के लिए सजा दी गई। यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में हुई, जब भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पॉवेल को बोल्ड कर दिया। वहीं, रदरफोर्ड ने आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। रदरफोर्ड को मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए फटकार लगाई गई। पारी के 13वें ओवर के दौरान एक गेंद को रदरफोर्ड वाइड मान रहे थे, लेकिन उसे वैलिड करार दिए जाने के बाद कैरेबियन खिलाड़ी अंपायर पर आक्रामक रूप से चिल्लाए। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार करते हुए एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज के प्रकाश भट्ट द्वारा प्रस्तावित सजी को मान लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आईसीसी ने यह भी पुष्टि की कि दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। 24 महीने की अवधि में यह दोनों का पहला अपराध था। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारत ने टी20 सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीता, जिसके बाद रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरा मैच 14 रन से अपने नाम किया और सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली।

PeptechTime|
जनरल धीरज सेठ ने पदक जीतने वाले सैन्य खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जनरल धीरज सेठ ने पदक जीतने वाले सैन्य खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सोमवार को एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों, अनुशासन और मेहनत की सराहना की। सेना का लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को सही प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करना है, ताकि वे ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीत सकें। गौरतलब है कि भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने एशियाई खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पदक अपने नाम किए। इनमें 6 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। सेना के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने एशियाई खेलों में भारत के कुल 85 पदकों में करीब 24 प्रतिशत योगदान दिया। अब भारतीय सेना अपना ध्यान लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 की तैयारियों पर केंद्रित कर रही है। सेना के मुताबिक, इन खेलों में कुछ खिलाड़ियों ने ऐसी उपलब्धियां हासिल कीं, जिन्होंने भारतीय खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित किए। नायब सूबेदार नीरू ढांडा ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वह एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। एथलेटिक्स में नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने तीन व्यक्तिगत पदक जीते। वहीं, हवलदार सावन बरवाल ने मैराथन में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के साथ भारत का इस स्पर्धा में पदक जीतने का 44 साल का इंतजार समाप्त हुआ। हवलदार अंकुश ने भी स्वर्ण पदक जीतकर सेना की प्रतिभा तलाशने और खिलाड़ियों को तैयार करने की व्यवस्था की सफलता को सामने रखा। सेना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन केवल एशियाई खेलों तक सीमित नहीं रहा। वर्ष 2026 में ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। वहां सेना के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते थे। यह भारत के कुल पदकों का 41 प्रतिशत था। दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन सेना की खेल प्रशिक्षण व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। दरअसल, सेना की मिशन ओलंपिक शाखा खिलाड़ियों को तैयार करने का काम कर रही है। इस व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद, खेल विज्ञान, आधुनिक तकनीक, संतुलित पोषण, चोटों से बचाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों की क्षमता को निखारना और उन्हें विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। भारतीय सेना ने अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 को अपने खेल कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य बनाया है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में मिली सफलता के बाद खिलाड़ियों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण, प्रदर्शन में सुधार, वैज्ञानिक तैयारी और भविष्य के पदक विजेताओं की नई पीढ़ी तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने विश्वास जताया कि सेना के खिलाड़ी अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर आगे भी देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। भारतीय सेना का लक्ष्य खेल प्रतिभाओं को निखारना, अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन तैयार करना और भारत को विश्व की अग्रणी खेल शक्तियों में शामिल करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देना है।

PeptechTime|
ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल 2026: अहमदाबाद में खेल और संस्कृति का संगम

ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल 2026: अहमदाबाद में खेल और संस्कृति का संगम

अहमदाबाद। ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का आयोजन सोमवार को वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नारणपुरा में किया गया। इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों, खिलाड़ियों, खेल विशेषज्ञों, तकनीकी अधिकारियों और सहयोगी संस्थानों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य ब्रिक्स देशों की खेल विरासत, सांस्कृतिक विविधता और लोगों के बीच आपसी संबंधों का उत्सव मनाना था। खेलों का उद्घाटन करते हुए, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत भविष्य के लिए तैयार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करके खेल को राष्ट्र-निर्माण के केंद्र में रख रहा है। केंद्रीय मंत्री ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 10 ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों और अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय खेल मंत्री ने एक खेल-प्रेमी राष्ट्र बनाने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, "भारत खेल को राष्ट्र-निर्माण के केंद्र में रख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत खेल के मैदान से लेकर पोडियम (जीत के मंच) तक अवसर पैदा करके अपने खेल इकोसिस्टम को बदल रहा है।" डॉ. मांडविया ने कहा, "जमीनी स्तर पर भागीदारी, प्रतिभा की पहचान, कोचिंग, खेल विज्ञान, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, खिलाड़ियों के कल्याण और अंतरराष्ट्रीय अनुभव जैसे व्यापक 360-डिग्री दृष्टिकोण के साथ, भारत भविष्य के लिए एक टिकाऊ खेल इकोसिस्टम बना रहा है। इस बदलाव को समर्थन देने के लिए, हमने अपनी 'खेलो इंडिया' पहल के तहत लगभग 3.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की है।" डॉ. मांडविया ने पारंपरिक और स्थानीय खेलों को बचाने और बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग के तीन व्यावहारिक क्षेत्रों का प्रस्ताव रखते हुए कहा, "ब्रिक्स के पारंपरिक और स्थानीय खेल न केवल यह दिखाने का मंच प्रदान करते हैं कि कोई खेल कैसे खेला जाता है, बल्कि उस इतिहास, मूल्यों और सांस्कृतिक संदर्भ को भी उजागर करते हैं जो हर परंपरा को अनूठा बनाते हैं। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, भारत सहयोग के तीन व्यावहारिक क्षेत्रों का प्रस्ताव करता है। पहला, हमें पारंपरिक और स्थानीय खेलों का एक स्वैच्छिक ब्रिक्स रिपॉजिटरी (संग्रह) बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जिसमें उनके इतिहास, सांस्कृतिक महत्व, नियमों, उपकरणों और खेल के मैदान की आवश्यकताओं का दस्तावेजीकरण किया जाए। दूसरा, हमें ब्रिक्स देशों के खिलाड़ियों, कोचों, शोधकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों के बीच आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहिए। तीसरा, हमें भविष्य में होने वाले ब्रिक्स खेल आयोजनों में पारंपरिक और स्थानीय खेलों के समय-समय पर प्रदर्शन की संभावनाओं पर विचार करना चाहिए।" डॉ. मांडविया ने आगे बताया कि कैसे भारत 'फिट इंडिया मूवमेंट' के जरिए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, "फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए हम फिटनेस को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे 'संडे ऑन साइकिल' अभियान को जबरदस्त सफलता मिली है, जिसमें हर रविवार 3 लाख से ज्यादा जगहों पर 50 लाख से अधिक लोग साइकिलिंग के लिए आते हैं। अब तक पूरे भारत में 'संडे ऑन साइकिल' के 94 आयोजन हो चुके हैं।" वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ब्रिक्स देशों की 10 टीमों ने अपनी कई स्थानीय खेल परंपराओं का प्रदर्शन किया। इनमें गोरोडकी (बेलारूस), लुचा डे चोलिटास, टिंकू, रायुएला, ट्रोम्पो, कैचिनास और कैरेरा डे सैकोस (बोलीविया), जाराबाटाना (स्थानीय ब्लोपाइप), कोरिडा डे टोरस (लॉग रेस), ब्राजीलियाई पैरा-जू-जित्सु और कैपोरिया (ब्राजील), वुशु, लायन डांस और हेल्थ चीगोंग (चीन), मल्लखंब, योगासन, कलारीपयट्टू (भारत), जूरखानेह, हफ्त संग और घानियेह (ईरान), असिक अतु, तोगिजकुमालाक और कजाक कुरेसी (कजाकिस्तान), गोरोडकी और साम्बो (रूस), कगाती और ईनतोंगा (साउथ अफ्रीका) और अल तब्बा (संयुक्त अरब अमीरात) शामिल रहे। इन प्रदर्शनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और दर्शकों की भागीदारी वाली गतिविधियां भी हुईं। कार्यक्रम के समापन पर भाग लेने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इन खेलों ने ब्रिक्स देशों को अपने पारंपरिक खेलों के इतिहास, मूल्यों, सांस्कृतिक संदर्भ और अभ्यास को पेश करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया। इस आयोजन ने खेलों को आधुनिक बनाने, सभी की भागीदारी बढ़ाने और ब्रिक्स परिवार के बीच दोस्ती और सहयोग को गहरा करने के साथ-साथ सामुदायिक ज्ञान को संरक्षित करने के महत्व को भी मजबूत किया।

PeptechTime|
शंघाई मास्टर्स: जीत के बाद कैस्पर रूड और ऑगर-एलियासिम के बीच 'राउंड ऑफ 16' का मुकाबला तय

शंघाई मास्टर्स: जीत के बाद कैस्पर रूड और ऑगर-एलियासिम के बीच 'राउंड ऑफ 16' का मुकाबला तय

शंघाई। कैस्पर रूड ने सोमवार को 'शंघाई मास्टर्स' के तीसरे राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टीएन को 6-4, 7-6 (3) से शिकस्त देकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाई। 20वीं वरीयता प्राप्त रूड ने 14वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 1 घंटे 42 मिनट में हराया। कैस्पर रूड ने अपने सर्व और फर्स्ट सर्व के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। उन्होंने 13 ऐस लगाए, जबकि टीएन ने सात ऐस लगाए थे। रूड ने अपने फर्स्ट-सर्व प्वाइंट्स का 89 प्रतिशत जीता, जबकि अमेरिकी खिलाड़ी ने अपने फर्स्ट सर्व का 69 प्रतिशत जीता। उन्होंने टीएन की सर्विस एक बार तोड़ी; यह महत्वपूर्ण ब्रेक पहले सेट के 10वें गेम में मिला, जिससे उन्होंने सेट जीत लिया। उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ मिले दोनों ब्रेक प्वाइंट्स को भी बचाया। वहीं, फेलिक्स ऑगर-एलियासिम ने स्पेन के पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 6-3, 4-6, 6-1 से हराकर 'राउंड ऑफ 16' में प्रवेश किया, जिनका सामना अब रूड से होगा। हालांकि, चौथी वरीयता प्राप्त ऑगर-एलियासिम को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने अपने फर्स्ट सर्व और नेट प्वाइंट्स का अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने फर्स्ट सर्व पर 80 प्रतिशत प्वाइंट्स जीते और 18 में से 14 नेट प्वाइंट्स भी हासिल किए। दूसरी तरफ, बुस्टा ने अपने फर्स्ट सर्व का केवल 63 प्रतिशत और नेट पर पांच प्वाइंट्स जीते। कनाडाई खिलाड़ी ने 37 विनर्स लगाए और मैच में स्पेनिश खिलाड़ी की सर्विस चार बार तोड़ी, जबकि अपनी सर्विस केवल एक बार गंवाई। उन चार ब्रेक्स में से दो पहले सेट में आए, जिसे ऑगर-एलियासिम ने 6-3 से जीता; इसके बाद स्पेनिश खिलाड़ी ने वापसी की। कैरेनो बुस्टा ने दूसरे सेट की शुरुआत में ही सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस बचाए रखते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया। हालांकि, निर्णायक सेट में वह बुरी तरह हार गए, जहां कैनेडियन खिलाड़ी ने कैरेनो बुस्टा की सर्विस दो बार तोड़ी और अंत में अपनी सर्विस बचाकर जीत सुनिश्चित की। ऑगर-एलियासिम और रूड का अगला मुकाबला प्री-क्वार्टर फाइनल में होगा। दोनों के बीच अब तक आठ बार मुकाबला खेला गया है, जिसमें कैनेडियन खिलाड़ी नॉर्वेजियन खिलाड़ी पर 5-3 से आगे हैं। ऑगर-एलियासिम ने दोनों के बीच पिछले चारों मुकाबले जीते हैं, जिनमें ओलंपिक क्वार्टर फाइनल की जीत भी शामिल है। उनकी पिछली भिड़ंत मोंटे-कार्लो मास्टर्स 1000 इवेंट में हुई थी, जहां रूड के रिटायर होने के बाद कैनेडियन खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

छिंगताओ में पहला एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन शुरू

छिंगताओ में पहला एशिया-प्रशांत भू-विज्ञान एवं सुदूर संवेदन सम्मेलन शुरू

छतरपुर जिला पंचायत CEO ने की बड़ी कार्रवाई; प्रियंका तिवारी को नौकरी से किया बर्खास्त

11 साल से गायब पंचायत सचिव पर गिरी गाज:छतरपुर जिला पंचायत CEO ने की बड़ी कार्रवाई; प्रियंका तिवारी को नौकरी से किया बर्खास्त

केरल: छोटे मछुआरों ने खराब मौसम के दौरान आय नुकसान पर मुआवजे और सामाजिक सुरक्षा की मांग की

केरल: छोटे मछुआरों ने खराब मौसम के दौरान आय नुकसान पर मुआवजे और सामाजिक सुरक्षा की मांग की

पाकिस्तान: केपी में इमरजेंसी के बाद भी पीएम शहबाज की दिक्कतें बरकरार, अब पुलिस जवानों ने खड़े किए हाथ!

पाकिस्तान: केपी में इमरजेंसी के बाद भी पीएम शहबाज की दिक्कतें बरकरार, अब पुलिस जवानों ने खड़े किए हाथ!

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 1,400 रुपए तक घटीं

सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका; कीमतें करीब 1,400 रुपए तक घटीं

हांगकांग सिक्सेस 2026: बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

हांगकांग सिक्सेस 2026: बांग्लादेश की 7 सदस्यीय टीम घोषित, अबू हैदर संभालेंगे कमान

बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में की प्रार्थना; पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

काफिला रुकवाकर स्कूल पहुंचे सीएम:बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में की प्रार्थना; पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

मंगोलिया के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भारत ने की मदद, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने पीएम मोदी का जताया आभार

मंगोलिया के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भारत ने की मदद, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने पीएम मोदी का जताया आभार

चीन की 32 देशों में संयुक्त रूप से 38 लुबान कार्यशालाओं की स्थापना

चीन की 32 देशों में संयुक्त रूप से 38 लुबान कार्यशालाओं की स्थापना

भारत बनाम वेस्टइंडीज: आईसीसी ने पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा, खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: आईसीसी ने पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा, खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा