ADVERTISEMENT
WPL का मेगा ऑक्शन जारी, दीप्ति शर्मा 3.2 करोड़ में UP की हुई...LIVE

Advertisement
नई दिल्ली में WPL का पहला मेगा ऑक्शन जारी है। ऑक्शन को मल्लिका सागर होस्ट कर रही हैं। सबसे पहले मार्की सेट की खिलाड़ियों पर बोली लग रही है।
ऑक्शन की प्रमुख बातें
5 टीमों ने ऑक्शन से पहले 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब ऑक्शन में 73 स्लॉट खाली हैं। टीमों के पास कुल 41.10 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए उपलब्ध हैं। नीलामी में कुल 277 खिलाड़ी उतर रही हैं, यानी लगभग 200 खिलाड़ी अनसोल्ड रहेंगी।
27 नवंबर 2025 को 11:57 am बजे
आशा सोभना को 1.10 करोड़ में मिला नया ठिकाना
भारतीय ऑलराउंडर आशा सोभना पर यूपी वॉरियर्स ने बड़ा दांव लगाते हुए उन्हें 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं इंग्लैंड की लिंसी स्मिथ को RCB ने उनके 30 लाख बेस प्राइस में ही टीम में शामिल किया।
इस सेट में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग, अमांडा वेलिंगटन, भारत की सायका इशाक और प्रिया मिश्रा अनसोल्ड रहीं।
27 नवंबर 2025 को 11:49 am बजे
तितास साधु बनीं गुजरात की नई स्पीडस्टर, 30 लाख में हुई खरीद
यंग तेज गेंदबाज तितास साधु को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपए में अपने स्क्वॉड में शामिल किया। उनकी बेस प्राइस भी 30 लाख थी, और गुजरात ने बिना किसी प्रतिस्पर्धा के उन पर भरोसा जताते हुए तुरंत बोली लगा दी।
27 नवंबर 2025 को 11:46 am बजे
मुंबई की बड़ी खरीद: शबनम इस्माइल 60 लाख में टीम में शामिल
तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 60 लाख रुपए में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। बोली में मुकाबला कम रहा, लेकिन मुंबई ने मौके का फायदा उठाते हुए उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
27 नवंबर 2025 को 11:41 am बजे
एक बार फिर यूपी में शामिल हुईं मध्यप्रदेश की क्रांति गौड़

विमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में 5वें सेट की तेज गेंदबाजों पर जमकर बोली लगी। मध्य प्रदेश की स्टार पेसर और वनडे वर्ल्ड कप विजेता क्रांति गौड़ को यूपी ने राइट-टू-मैच का उपयोग करते हुए अपने साथ जोड़ लिया। क्रांति को RTM के जरिए रिटेन किए जाने पर उनके फैंस और प्रदेश में खुशी की लहर है।
27 नवंबर 2025 को 11:39 am बजे
RCB ने लॉरेन बेल पर लगाया बड़ा दांव, डार्सी ब्राउन अनसोल्ड
WPL नीलामी के 5वें सेट में तेज गेंदबाजों पर बोली लगी।
RCB ने इंग्लिश पेसर लॉरेन बेल को 90 लाख रुपए में खरीदा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की स्टार पेसर डार्सी ब्राउन अनसोल्ड रहीं।
27 नवंबर 2025 को 11:37 am बजे
चौथे सेट में विकेटकीपर्स पर बड़ी उलटफेर, कई नाम अनसोल्ड
WPL नीलामी के चौथे सेट में विकेटकीपर्स पर बोली जारी रही।
न्यूजीलैंड की इजी गेज और इंग्लैंड की एमी जोन्स के साथ भारत की उमा छेत्री भी अनसोल्ड रहीं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली पर दिल्ली कैपिटल्स ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा।
27 नवंबर 2025 को 11:15 am बजे
तीसरे सेट में ग्रेस हैरिस अनसोल्ड, दिल्ली ने दो खिलाड़ियों पर 1.30 करोड़ की जोरदार बोली
WPL नीलामी के तीसरे सेट में रोमांच बढ़ गया है।
ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस अनसोल्ड रहीं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने दो बड़ी खरीदारी की है।
टीम ने भारत की श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा।
इसके बाद वेस्टइंडीज की शिनेल हेनरी पर भी 1.30 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।
27 नवंबर 2025 को 11:14 am बजे
कैप्ड बैटर्स सेट पूरा: 6 में से 4 बिकीं, मेघना और ब्रिट्स अनसोल्ड
WPL नीलामी में कैप्ड बैटर्स का सेट खत्म हो गया है। इस सेट में कुल 6 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें से एस मेघना और ताजमिन ब्रिट्स को कोई टीम नहीं खरीद सकी। बाकी 4 प्लेयर्स को फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल किया।
27 नवंबर 2025 को 11:11 am बजे
फीबी लिचफील्ड पर बड़ी बोली, यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ में किया शामिल

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फीबी लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी। शुरुआत में RCB ने बोली लगाई, लेकिन बीच में ही पीछे हट गई।
27 नवंबर 2025 को 11:10 am बजे
WPL ऑक्शन में ताजमिन ब्रिट्स अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका की ओपनर ताजमिन ब्रिट्स को इस बार कोई टीम नहीं मिली। 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के बावजूद वे अनसोल्ड रहीं।
27 नवंबर 2025 को 11:08 am बजे
WPL ऑक्शन: एस मेघना अनसोल्ड, भारती फूलमाली 70 लाख में गुजरात की टीम में शामिल
WPL ऑक्शन में विस्फोटक बैटर एस मेघना कोई खरीदार नहीं ढूंढ पाईं और 30 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। वहीं, शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली भारती फूलमाली को गुजरात जाएंट्स ने 70 लाख रुपये में खरीद लिया।
27 नवंबर 2025 को 10:41 am बजे
WPL ऑक्शन: मार्की सेट खत्म, दीप्ति शर्मा सबसे महंगी; एलिसा हीली अनसोल्ड
WPL ऑक्शन के मार्की प्लेयर्स का पहला सेट पूरा हो चुका है। इसमें 8 खिलाड़ियों पर बोली लगी। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी रहीं, जिन्हें 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को मुंबई ने 3 करोड़ में लिया, जबकि सोफी डिवाइन 2 करोड़ रुपये में गुजरात की टीम में शामिल हो गईं।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली इस बार अनसोल्ड रहीं।
27 नवंबर 2025 को 10:40 am बजे
लौरा वोल्वार्ट 1.10 करोड़ में बिकीं, वर्ल्ड कप स्टार पर टीमों की नजर
दक्षिण अफ्रीका को भारत में हुए विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने वाली स्टार बैटर लौरा वोल्वार्ट को 1.10 करोड़ में खरीदा गया है। उनकी बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख थी, लेकिन वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में लगाए गए शतकों ने उनकी बोली को तेजी से ऊपर पहुंचा दिया। टीमों ने उनके बड़े मैच खेलने की क्षमता पर भरोसा जताया है।
27 नवंबर 2025 को 10:35 am बजे
मेग लेनिंग पर यूपी का दांव, 1.90 करोड़ में खरीदी गईं

दिल्ली को अपनी कप्तानी में लगातार तीन WPL फाइनल तक पहुंचाने वाली ऑस्ट्रेलियाई स्टार मेग लेनिंग को इस बार यूपी वारियर्स ने 1.90 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है। लेनिंग टूर्नामेंट के पहले सीजन की टॉप स्कोरर भी रही थीं और अपनी रणनीति व स्थिर बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। यूपी ने उनकी लीडरशिप और अनुभव को देखते हुए बड़ा निवेश किया है।
27 नवंबर 2025 को 10:33 am बजे
सोफी एक्लेस्टन फिर यूपी वारियर्स की धुरी बनीं
इंग्लिश ऑलराउंडर सोफी एक्लेस्टन को यूपी वारियर्स ने इस बार की नीलामी में 85 लाख रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के दम पर सोफी टीम की प्रमुख चेहरों में शामिल रही थीं। उन्होंने पिछले सीजन यूपी के लिए खेलते हुए 98 रन बनाए थे और 9 विकेट भी झटके थे। उनके इसी दमदार प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताया है।
27 नवंबर 2025 को 10:27 am बजे
दीप्ति पर बोली की बारिश: यूपी वॉरियर्स ने 3.2 करोड़ में किया बड़ा सौदा

विमेंस वर्ल्ड कप विनर दीप्ति शर्मा को UP Warriorz ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा। बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख थी, लेकिन दिल्ली के RTM ने बोली को सीधे 3.2 करोड़ तक पहुंचा दिया।
इसके साथ ही कुछ और बड़े फैसले—
अमीलिया केर दोबारा मुंबई इंडियंस में शामिल हो गईं।वर्ल्ड कप विजेता टीम की पेसर रेणुका सिंह को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख में खरीदा।
27 नवंबर 2025 को 10:23 am बजे
सोफी डिवाइन पर बरसा पैसा: गुजरात जाएंट्स ने 2 करोड़ में किया हासिल
WPL ऑक्शन में सोफी डिवाइन पर बड़ी बोली लगी। गुजरात जाएंट्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख थी। पिछले सीजन में RCB की ओर से खेलते हुए डिवाइन ने 18 मैच में 402 रन बनाए थे और 6 विकेट भी चटकाए थे।
27 नवंबर 2025 को 10:15 am बजे
एलिसा हीली Australia की खिलाड़ी रही अनसोल्ड

ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर-बैटर एलिसा हीली 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहीं।
हीली पिछली WPL में UP वारियर्स की कप्तान थीं और अब तक 17 मैचों में 428 रन बना चुकी हैं।
