इंदौर,रविकांत वर्मा। संगठन में प्रदेश पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इंदौर निवासी विनय जांगीड़ को प्रदेश पदाधिकारी बनाए जाने के बाद संगठन के भीतर ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, विनय जांगीड़ को “मंदसौर का” बताकर पद दिए जाने पर कई कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाहरी चेहरे को स्थानीय बताकर जिम्मेदारी देना उचित नहीं है। इस मामले में युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराज़गी जाहिर की है। उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे स्थानीय लोगों को दरकिनार कर बाहर के व्यक्ति को पद देना मनोबल गिराने वाला निर्णय है। इसे लेकर संगठन के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
वहीं, यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और संगठन की ओर से सफाई का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही आगे की रणनीति को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

