Monday, December 8, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरखजुराहो में आज दिन भर क्या करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, दे​खिए पूरा शैड्यूल...?

खजुराहो में आज दिन भर क्या करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, दे​खिए पूरा शैड्यूल...?

Post Media

File Photo

News Logo
Peptech Time
8 दिसंबर 2025, 04:04 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/X
Copy Link

Advertisement

खजुराहो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पूरा दिन खजुराहो में व्यस्त रहेंगे। सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर वे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे और तुरंत काम शुरू हो जाएगा।


सुबह 11 बजे से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा होगी। इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम विभाग के अधिकारी पेशी देंगे।


दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा होगी। दोपहर 1 बजे नगरीय विकास एवं आवास विभाग की बारी आएगी।


दोपहर 3 बजे तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के काम देखे जाएंगे। शाम 4 बजे जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा होगी।


शाम 5 बजे खनिज संसाधन विभाग के अधिकारी सीएम के सामने होंगे। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिन का अंत शाम 7 बजे खजुराहो के प्रसिद्ध संग्रहालय के भ्रमण के साथ होगा।


कल 9 दिसंबर को यहीं कैबिनेट बैठक होगी, लाड़ली बहना सम्मेलन होगा और बुंदेलखंड को 51 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगातें मिलेंगी। खजुराहो से दो दिन सरकार चलाने का यह अनोखा प्रयोग क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने वाला साबित होगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)