Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारक्रिकेटअंडर 19 वर्ल्ड कप: वेदांत त्रिवेदी का अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट दिया

अंडर 19 वर्ल्ड कप: वेदांत त्रिवेदी का अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट दिया

Post Media
News Logo
Peptech Time
1 फ़रवरी 2026, 12:13 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बुलावायो। भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में जीत के लिए 253 रन का टारगेट दिया है। भारत की इस पारी में वेदांत त्रिवेदी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अर्धशतक लगाया।


फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम टिकट हासिल करने की जंग है। टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर ग्रुप-2 में टॉप पायदान अपने नाम करने पर होंगी।


रविवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 49.5 ओवरों में 252 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 7.4 ओवरों में 47 रन जुटाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वैभव 22 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


तीसरे नंबर पर कप्तान आयुष म्हात्रे (0) बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन इसी ओवर की अंतिम गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। अगले ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया ने आरोन जॉर्ज का विकेट भी गंवा दिया, जो 25 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 चौका शामिल रहा।


भारतीय टीम महज 4 गेंदों में अपने तीन विकेट खो चुकी थी। यहां से विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ चौथे विकेट के लिए 93 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचाया। विहान ने टीम के खाते में 21 रन का योगदान दिया।


टीम 109 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिज्ञान कुंडू के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 रन जुटाए, जिसके बाद आरएस अंबरीश (29) के साथ छठे विकेट के लिए 35 रन जोड़े।


कनिष्क चौहान ने खिलन पटेल के साथ आठवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 50 रन जुटाते हुए भारत को 250 के स्कोर तक पहुंचाया। कनिष्क 29 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि खिलन पटेल ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।


भारत की प्लेइंग इलेवन: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।


पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।


--आईएएनएस

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)