Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरअनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिस चौकी परिसर में पेड़ से टकराया, चालक की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिस चौकी परिसर में पेड़ से टकराया, चालक की मौत

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 फ़रवरी 2026, 06:40 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

घुवारा,रूपेंद्र पाल। घुवारा नगर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी घुवारा के परिसर में घुस गया और वहां लगे आंवले के पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान कलू उर्फ रघुवीर यादव, निवासी धर्मपुरा, घुवारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक धर्मपुरा गांव से घुवारा की ओर आ रहा था। ट्रैक्टर के साथ मैसी और थ्रेसर मशीन भी जुड़ी हुई थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पुलिस चौकी परिसर में जा घुसा। हादसे के समय राहत की बात यह रही कि न तो कोई राहगीर मौके पर मौजूद था और न ही पुलिस चौकी परिसर में कोई पुलिसकर्मी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


डॉक्टर रमाकांत तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घुवारा , ट्रैक्टर चालक को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में अत्यधिक गंभीर चोटें पाई गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)