Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरलूट के मामले में दो पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त

लूट के मामले में दो पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त

Post Media
News Logo
PeptechTime
15 फ़रवरी 2026, 08:02 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,शुभम। इंदौर के पलासिया थाना में दर्ज क्रिप्टो करेंसी लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक क्रिप्टो ट्रेडर से चार हजार यूएसडीटी और दो लाख रुपए की लूट की थी।


दरअसल, एक सप्ताह पहले पलासिया थाना क्षेत्र में क्रिप्टो करेंसी ट्रेडर के साथ लूट की वारदात सामने आई थी। जांच में सामने आया कि इस घटना में दो वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के आदेश पर तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश चंद्रवंशी और मनोज मालवीय ने अपने दो साथियों नावेद और साहिल के साथ मिलकर क्रिप्टो ट्रेडर अब्दुल फहद को धमकाया और जबरन दो लाख रुपए नकद व करीब चार हजार यूएसडीटी ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पलासिया थाने में मामला दर्ज किया गया।


कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, विभागीय जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों अविनाश चंद्रवंशी और मनोज मालवीय को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)