Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशट्रम्प के स्टेट डिनर में पहुंचे इलॉन मस्क, रिपब्लिकन उम्मीदवारों को सपोर्ट और फंडिंग का ऐलान

ट्रम्प के स्टेट डिनर में पहुंचे इलॉन मस्क, रिपब्लिकन उम्मीदवारों को सपोर्ट और फंडिंग का ऐलान

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 नवंबर 2025, 11:23 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टेस्ला CEO इलॉन मस्क एक बार फिर अमेरिकी राजनीति के केंद्र में लौट आए हैं। करीब छह महीने पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से टकराव के बाद अब मस्क रिश्ते सुधारते नजर आ रहे हैं। वॉशिंगटन में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में आयोजित ट्रम्प के स्टेट डिनर में मस्क विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, मस्क अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का प्लान भी रद्द कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वे 2026 के मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और फंडिंग भी देंगे। इससे संकेत मिलते हैं कि मस्क अब टकराव के बजाय सहयोग की राह चुन रहे हैं।

6 महीने पहले ट्रम्प से भिड़ गए थे मस्क
मई में वॉशिंगटन छोड़ते समय हालात उलटे थे। मस्क ट्रम्प प्रशासन की नीतियों, बिग ब्यूटीफुल बिल और जैरेड आइजेकमैन को नासा चीफ नहीं बनाए जाने से नाराज थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि ट्रम्प यौन आरोपी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज इसलिए जारी नहीं कर रहे क्योंकि उनमें उनका नाम शामिल है। साथ ही मस्क ने नई "अमेरिका पार्टी" बनाकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों को चुनौती देने की बात कही थी।

समझौते की तरफ संकेत
अब मस्क की टीम ऑस्टिन में DoGE टीम री-यूनियन आयोजित कर रही है, जिसमें टेस्ला, स्पेसएक्स और द बोरिंग कंपनी के फैक्ट्री टूर और डिनर शामिल हैं। उम्मीद है मस्क भी इसमें शामिल होंगे, जो दोनों पक्षों के बीच रिश्ते सामान्य होने का संकेत माना जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)