Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीआदिवासी महिलाओं ने पकड़ी कच्ची शराब, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

आदिवासी महिलाओं ने पकड़ी कच्ची शराब, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 11:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी,प्रवीण तिवारी। कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढुंगारिया गांव में कच्ची शराब के अवैध कारोबार को लेकर आदिवासी महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर गांव-गांव जाकर शराब पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।


महिलाओं का आरोप है कि गांव में नागनाथ समाज द्वारा कच्ची शराब बनाकर खुलेआम बेची जा रही है। गांव के लगभग एक दर्जन घरों में भट्टियां संचालित हैं। आदिवासी गांव होने के कारण शराब की वजह से पुरुष रोजाना नशे में घर लौटते हैं, जिससे घरों में आए दिन विवाद और झगड़े होते हैं।


ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वे कई बार पकड़ी गई शराब लेकर स्लीमनाबाद थाना भी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण मजबूर होकर उन्होंने स्वयं घर-घर जाकर शराब पकड़ने का फैसला किया। महिलाओं का कहना है कि अब वे इस पूरे मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से करेंगी। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की पुलिस मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं कर रही है।


ग्रामीणों की मांग है कि गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बनी रह सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)