Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरमंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मंदिर की दीवार पर पेशाब करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 फ़रवरी 2026, 10:11 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर, रविकांत वर्मा। मोती तबेला क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार पर नशे की हालत में पेशाब करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराज़गी देखी गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात तीन युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर के पास पहुंचे और मंदिर की दीवार पर पेशाब किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रहवासियों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बजरंग दल को सूचना दी गई और विहिप नेता द्वारा रावजी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।


शिकायत के आधार पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और राजा दुबे, कमल अहिरवार एवं अर्पित चौहान को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशे में थे।


घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की तत्परता से हालात नियंत्रण में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)