Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालसभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला बजट है: राकेश सिंह

सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला बजट है: राकेश सिंह

Post Media
News Logo
Piyush Awasthi
18 फ़रवरी 2026, 10:27 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और व्यापारी सहित समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


राकेश सिंह ने कहा कि बजट में अधोसंरचना विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश में सड़कों, पुलों और अन्य निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।


उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह बजट विकास और समावेशी सोच का प्रतीक है तथा आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का रोडमैप प्रस्तुत करता है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)