Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरसांवेर के पीड़ित पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, कॉलोनी की समस्याओं को लेकर लगाई गुहार

सांवेर के पीड़ित पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, कॉलोनी की समस्याओं को लेकर लगाई गुहार

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 12:28 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को सांवेर क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि सांवेर स्थित हाईवे ड्रीम सिटी कॉलोनी, ग्राम बडोदिया ऐमा, तहसील सांवेर, जिला इंदौर में बिल्डर द्वारा किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं।


पीड़ितों का कहना है कि कॉलोनी पूरी तरह विकसित नहीं है। उन्हें 14 गार्डन, 3 मंदिर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। कॉलोनी के बीच से गुजर रहे नाले के आसपास बाउंड्री वॉल भी नहीं बनाई गई है, जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।


निवासियों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर विधायक से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वे राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे और हाईवे पर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।


कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि बिल्डर शिव नारायण भूतड़ा से कॉलोनी के अधूरे कार्य पूरे करवाए जाएं। इस दौरान एसडीएम प्रिया वर्मा ने पीड़ितों का आवेदन स्वीकार कर लिया है और संबंधित विभागों को प्रकरण भेजने की बात कही है।


अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और कॉलोनीवासियों की समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)