Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागर12वीं की छात्रा पर कटर से हमला करने वाले आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत पर उठे सवाल

12वीं की छात्रा पर कटर से हमला करने वाले आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत पर उठे सवाल

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 04:44 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर, जीशान खान। मध्य प्रदेश के सागर जिले में 12वीं की छात्रा पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के एक दिन बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जहां इसे आत्महत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है, वहीं परिजन इसे साजिशन हत्या बता रहे हैं।जानकारी के मुताबिक मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा 12वीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सेमरा बाग के पास नीलेश पटेल नाम के युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते युवक ने कटर से छात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर पर 100 से अधिक टांके लगाए हैं। फिलहाल छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नीलेश मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी और उसके घर पर भी छापेमारी की गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसी बीच रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर जब पहचान की गई तो पता चला कि मृतक वही फरार आरोपी नीलेश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतक के परिजनों का दावा है कि नीलेश और छात्रा के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। परिवार का कहना है कि नीलेश की मौत संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)