काठमांडू,। अध्ययन वीजा पर नेपाल आए विदेशी नागरिकों पर आव्रजन विभाग ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी नेपाल में रह रहे विदेशी नागरिकों पर निगरानी के लिए शैक्षणिक संस्थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
आव्रजन विभाग के निदेशक एवं सूचना अधिकारी टिकाराम ढकाल के अनुसार अध्ययन वीजा प्राप्त कुछ विदेशी नागरिक नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं होते और वीजा अवधि बढ़ाने के लिए जाली दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं। साथ ही कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं कराते। अध्ययन वीजा पर नेपाल आये कुछ विदेशी नागरिक निषिद्ध गतिविधियों में संलग्न पाए गए हैं, जबकि ऐसे लोगों के लिए शैक्षणिक संस्थाओं ने अध्ययन वीजा की अनुशंसा की थी।
आव्रजन विभाग ने एक सूचना जारी कर शैक्षणिक संस्थाओं को निर्देश दिया है कि वे ऐसे व्यक्तियों के लिए अध्ययन वीजा की अनुशंसा न करें। आव्रजन विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर पुलिस और स्थानीय निकायों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया है। साथ ही शिक्षा मंत्रालय से विदेशी नागरिकों को शिक्षा देने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों की निगरानी करने तथा 77 जिलों की निगरानी समितियों को विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने का अनुरोध भी किया गया है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

शिशु सुरक्षा दिवस : सही पोषण और समय पर टीकाकरण से सुरक्षित होगा बच्चों का भविष्य

बीएचईएल का मुनाफा 3,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य, एचएमटी फैक्टरी भी जल्द होगी पुनर्जीवित: कुमारस्वामी

भारत-म्यांमार के बीच पहली त्रि-सेवा आपदा राहत सैन्य कवायद 'राहत मित्र' शुरू, 300 से अधिक जवान ले रहे हिस्सा

लखनऊ: केजीएमयू ने एसटीएफ रिपोर्ट की जांच के लिए बनाई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

रितुपर्णा सेनगुप्ता: शादी के बाद लिया काम से ब्रेक फिर दमदार वापसी कर बांग्ला से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में बनाई पहचान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: बडोनी संभालेंगे दिल्ली की कमान, इशांत टीम में शामिल, नीतीश बाहर

कर्नाटक ने केंद्र से मांगे 22,000 करोड़ रुपए के सूखा राहत पैकेज, किसानों को 5,000 रुपये सहायता देने का ऐलान

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति 2026’ संपन्न

टोक्यो में आईएनएस सह्याद्रि पर विशेष समारोह, जापान-भारत राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर जश्न




