पेपर बिगडऩे पर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश

PeptechTime
8 मार्च 2026, 12:43 pm IST
PeptechTime8 मार्च 2026, 12:43 pm IST
Advertisement
छतरपुर,संदीप यादव। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने राजनीति शास्त्र के परीक्षा पत्रक के खराब होने से व्यथित होकर घर लौटने के बाद जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में चौथी मंजिल पर भर्ती कराया है। फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा परीक्षा के दौरान पेपर बिगड़ जाने से काफी परेशान थी। घर पहुंचकर उसने यह कदम उठाया। छात्रा की उम्र करीब 17-18 वर्ष बताई जा रही है।
