Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालबीजेपी प्रशिक्षण महाअभियान पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान

बीजेपी प्रशिक्षण महाअभियान पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 08:04 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जीतेंद्र यदाव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मंडल और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।


प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि आज इसी प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में उन वक्ताओं को तैयार किया जा रहा है जो जिला और मंडल स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी वक्ता प्रशिक्षण देने जाएंगे, उन्हें विषय की पूरी जानकारी होना आवश्यक है ताकि कार्यकर्ताओं को सही मार्गदर्शन मिल सके।


हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा आधारित पार्टी है और उसकी कार्यपद्धति अन्य दलों से अलग है। इसलिए समय-समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना जरूरी होता है, जिससे संगठन की कार्यशैली और विचारधारा को मजबूती मिल सके।


उन्होंने यह भी कहा कि बदलते दौर में सोशल मीडिया का महत्व तेजी से बढ़ा है। ऐसे में प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि कार्यकर्ता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पार्टी की विचारधारा और गतिविधियों को मजबूती से प्रस्तुत कर सकें।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)