सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री पद से मुक्त

Advertisement
सागर,जीशान खान। सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे पर भारी पड़ गई। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने उन्हें जिला कार्यालय मंत्री के दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है।

जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि देवेंद्र कटारे को पहले पार्टी की रीति-नीति के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस के जवाब में उनका स्पष्टीकरण प्राप्त हुआ, लेकिन पार्टी नेतृत्व को वह संतोषजनक नहीं लगा। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पद के प्रति अरुचि जाहिर करने और लगातार आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने के कारण प्रदेश संगठन के निर्देश पर उन्हें भाजपा जिला सागर के जिला कार्यालय मंत्री पद से तत्काल मुक्त किया गया है।इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेन्द्र पारासर और प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन को भी भेजी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन अनुशासन के मामलों में सख्ती बरत रहा है।
