नई दिल्ली। किसानों को तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार से किसानों के एआई साथी 'भारत विस्तार' को लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म खेती को समृद्ध, सशक्त और सरल बनाएगा तथा किसानों को एक क्लिक पर समाधान उपलब्ध कराएगा।
इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए दी।
यह आधुनिक मशीन लर्निंग मॉडल से संचालित प्लेटफॉर्म किसानों को उनकी फसल की सेहत और मौसम से जुड़े व्यक्तिगत अलर्ट देगा। साथ ही, एक ही डिजिटल विंडो के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तक सीधी पहुंच उपलब्ध होगी। इसकी इंटरफेस और ऑडियो सामग्री 22 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच और आसान बनेगी।
प्लेटफॉर्म में नेचुरल लैंग्वेज वॉइस बॉट्स भी शामिल होंगे, जिससे किसान बिना टाइप किए अपनी भाषा में सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, यह राज्य के भूमि अभिलेखों और स्थानीय कृषि विस्तार सेवाओं से एकीकृत रहेगा। एग्रीटेक स्टार्टअप्स और भागीदारों को भी इस प्लेटफॉर्म पर नवाचार आधारित समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा।
सरकार के अनुसार, यह एआई टूल किसानों को सटीक जानकारी देकर उनकी उत्पादकता बढ़ाने, जोखिम कम करने और आय में वृद्धि करने में मदद करेगा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल अंतर को कम करने और स्थानीय बोली में जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके साथ ही, यह क्रेडिट, बाजार तक पहुंच और तकनीकी सहायता के लिए एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करेगा तथा विभिन्न विभागों में मौजूद कृषि डेटा की समस्या को दूर करेगा।
वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह बहुभाषी एआई टूल एग्रीस्टैक पोर्टल और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि पैकेज को एआई सिस्टम से जोड़ेगा, जिससे किसानों के निर्णय बेहतर होंगे और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अखिलेश को चुनाव करीब आते ही याद आए रामलला, बाबरी विवाद को फिर हवा दे रहीं सोनिया गांधी: पंकज चौधरी

'द गर्लफ्रेंड' के एक साल पूरे होने पर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- हर लड़की को अपनी आवाज मिले

मुझे सच में मजा आया, यहां की उछाल और गति ने मेरी बहुत मदद की: गुरनूर बरार

नितिन नवीन के बयान पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने, सपा बोली-अखिलेश की लोकप्रियता से सरकार परेशान

काली पूजा के बाद पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

पहला टेस्ट: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया करारा जवाब, तीसरे दिन के खेल तक स्कोर- 402/7

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून जरूरी : जगदीश मुखी

नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बान की संपत्ति, भाजपा बताए अपना योगदान: अरविंद सावंत







