Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरमंदिरों पर चोरी का सिलसिला: शातिर आरोपी गिरफ्तार

मंदिरों पर चोरी का सिलसिला: शातिर आरोपी गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 06:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर,ललित शंकर धाकड़। कोतवाली पुलिस ने शहर के दो प्रमुख मंदिरों में की गई चोरियों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने जगदीश मंदिर और सिद्धि विनायक गणपति मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें अंजाम दी थीं। आरोपी के कब्जे से भगवान के चांदी के कीमती आभूषण, दानपेटियां और नगदी बरामद कर ली गई है।


जानकारी के अनुसार, जनवरी माह में जीवागंज स्थित जगदीश मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह गर्भगृह का दरवाजा खुला मिला और भगवान के चांदी का मुकुट, मोर पंख, गदा, बांसुरी सहित अन्य आभूषण गायब थे। पुलिस ने इस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद 5-6 मार्च की दरमियानी रात को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पास स्थित सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में चोर ने दो दानपेटियां तोड़कर उन्हें ही उठा ले गया। सुबह पुजारी पहुंचे तो दानपेटियां गायब मिलीं और पुलिस को सूचना दी गई।


लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज की। टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। सख्त पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातों को कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जगदीश मंदिर से चुराए गए चांदी के मुकुट, मोर पंख, गदा, बांसुरी तथा गणपति मंदिर की दोनों दानपेटियां और उनमें रखी नगदी बरामद की।


जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी मंदिरों की दानपेटी चोरी जैसी वारदातें कर चुका है। उसके खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें बलात्कार, एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं। एक अहम सुराग तब मिला जब मंदिर के पास रहने वाले एक विकलांग व्यक्ति ने बताया कि वारदात की रात करीब ढाई बजे एक संदिग्ध युवक पानी लेने आया था। उसके हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)