Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरखजुराहो के होप शांति इंग्लिश स्कूल में जापान से आई सायो इन्दो ने बांटी स्कूली सामग्री

खजुराहो के होप शांति इंग्लिश स्कूल में जापान से आई सायो इन्दो ने बांटी स्कूली सामग्री

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 11:08 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

खजुराहो,तुलसीदास सोनी । पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित होप शांति इंग्लिश स्कूल में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जापान से आईं मैडम सायो इन्दो ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को स्कूली बैग एवं पढ़ाई की सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में लगभग 45 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामीजी एनआरआई ओम प्रकाश गौतम रहे। विद्यालय की प्रिंसिपल नैंनसी मिश्रा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका मनीषा सिंह सेंगर, शिक्षिका रक्षा यादव और शिक्षक नरेंद्र शुक्ला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


मीडिया से बातचीत करते हुए जापान से आईं मैडम सायो इन्दो ने कहा कि बच्चों को स्कूल बैग और पढ़ाई की सामग्री वितरित कर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करना उनके लिए गर्व की बात है।


वहीं विद्यालय के बच्चों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज जापान से आई मैडम सायो इन्दो ने उन्हें स्कूल बैग और पढ़ाई की सामग्री दी है, जिसके लिए वे उनका दिल से धन्यवाद करते हैं।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)