Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरबकस्वाहा में कॉलेज के पास सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी की गई जान

बकस्वाहा में कॉलेज के पास सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी की गई जान

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 फ़रवरी 2026, 06:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बकस्वाहा,राजू दुबे। छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह रोड स्थित कॉलेज के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से पैदल आ रहे युवक से टकरा गई, जिससे बाइक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे में बाइक चालक पवन रिछारिया (उम्र 27 वर्ष), निवासी दमोह और पैदल चल रहे आमिर शेख, निवासी कोलकाता, जो वर्तमान में बकस्वाहा के एक स्टोन क्रेशर में काम करते थे, घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।


प्राथमिक उपचार के बाद पवन रिछारिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पवन रिछारिया दमोह में विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। वहीं, घायल आमिर शेख का उपचार बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)