छतरपुर,शिवम सोनी। शहर के टोरिया मोहल्ला में एक परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बनाए जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी लोग लगातार झूठी शिकायतें कर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
पीड़िता कैलाश बाई ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:40 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले उनके साथ छीना-झपटी की, इसके बाद उनके नाती सूरज और रामकरन के साथ मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आई हैं, जिनके निशान भी मौजूद हैं।
पीड़िता के अनुसार, घटना टोरिया मोहल्ला स्थित कुरयाने स्कूल के पास हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि पुलिस से झूठी शिकायत कर उन्हें ही फंसाने का प्रयास किया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की ।
उधर अब दूसरा पक्ष पीड़ित पक्ष के खिलाफ झूठी शिकायतें एसपी ऑफिस से लेकर पहुंचा है हालांकि जांच का विषय है पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

