खजुराहो,तुलसीदास सोनी। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु पुज्य श्री सतपाल जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप में पधार रहे हैं।
तैयारियों का जायजाः सम्मेलन स्थल पर भव्य पंडाल और मंच का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विशाल वाटरप्रूफ पंडाल, ठंडे पेयजल की व्यवस्था और सुचारू आवागमन के लिए वालंटियर्स की टोलियां तैनात की गई हैं।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ: अध्यात्म और शांति का संदेशः पूज्य श्री सतपाल जी महाराज एवं अन्य अनुभवी संत-महात्माओं द्वारा दिव्य उद्बोधन दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना है। समयः कार्यक्रम सायं 4:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 7:00 बजे तक चलेगा।
मातृ जयंती का अवसरः यह आयोजन मातृ श्री राजेश्वरी देवी जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
समिति का वक्तव्यः आयोजक 'मानव उत्थान सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने कहा, "खजुराहो की इस ऐतिहासिक धरती पर सद्भावना का यह संगम मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी धर्मप्रेमी जनता को सपरिवार इस अमृतमयी सत्संग का लाभ उठाने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।" सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पार्किंग और प्राथमिक चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

