हटा,सुदीप नगरिया। अनुविभाग के थाना गैसाबाद पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुरेश पिता मोहन पटैल निवासी मुहन्ना ने थाना गैसाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20 मार्च 2026 को वह अपनी टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 34 MH 7316) से हिनौता गया था। शाम करीब 7 बजे अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई।


मामले में थाना गैसाबाद में अपराध क्रमांक 40/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही महेन्द्र पिता बद्री यादव निवासी पुरैना निवासी को पकड़कर पूछताछ की, जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में प्रआर हर्ष पाठक, आरक्षक रामसिंह, रामकुमार, संदीप एवं एनआरएस जसवेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।