नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में बीएनपी को बड़ी जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा।"
पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, "मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।"
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट से जीत हासिल की है।
तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल से अधिक समय तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद बांग्लादेश लौटे थे। देश वापसी के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनावी मुकाबला था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की।
जीत के बाद रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विजय जुलूस निकालने के बजाय देशभर में दोपहर की 'जुमे' की नमाज के बाद विशेष दुआ का आयोजन करें।
तारिक रहमान 60 वर्ष के हैं और एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उनकी मां, खालिदा जिया, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानी जाती थीं।
रहमान 17 साल के राजनीतिक निर्वासन के बाद लंदन से पिछले दिसंबर में बांग्लादेश लौटे। वे अपनी मां के निधन से कुछ दिन पहले ही देश आए थे। तब से वे लगातार चुनाव प्रचार, बड़ी रैलियों और कानून-व्यवस्था बहाल करने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के पुनर्निर्माण जैसे वादों के साथ सक्रिय नजर आए।
चुनाव नतीजों की बात करें तो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) 2 सीटों पर बढ़त में है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार मतगणना अभी जारी है। इस बार 300 में से 299 संसदीय सीटों पर मतदान हुआ, क्योंकि एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

'राहुल गांधी को मेरे पिता ने अपना पक्ष बता दिया है', स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर यतींद्र सिद्धारमैया बोले

पत्नी नीलम के लिए भावुक हुए रोनित रॉय, बोले- तुम्हारे बिना कुछ भी मुमकिन नहीं

मेकदातु बांध विवाद: तमिलनाडु के सीएम विजय ने पीएम मोदी से की मंजूरी नहीं देने की मांग, राज्यों की सहमति पर दिया जोर

जीएनए बिजली खरीद समझौते पर विपक्ष का निशाना, केरल मुख्यमंत्री पर प्रक्रिया दरकिनार करने का आरोप

दीपावली पर विजेंद्र गुप्ता की अपील, ग्रीन पटाखों का सीमित इस्तेमाल कर बनाएं स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली

आईपीएल 2027: हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल होंगे, अर्शदीप बनेंगे एमआई का हिस्सा

एनसीपी के विलय की अटकलों पर महाराष्ट्र के सीएम बोले- हर कोई फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन एनडीए को भरोसे में लें

कुमारस्वामी ने केपीएससी की सभी परीक्षाएं टालने की मांग की, कांग्रेस सरकार को दी 'बदले की राजनीति' छोड़ने की नसीहत

मध्य प्रदेश में खाद वितरण को लेकर कमलनाथ का निशाना, बोले- सर्वर फेल और ई-टोकन सिस्टम से किसान परेशान







