Tuesday, March 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशबैतूलबैतूल जिले में होली और रमजान के लिए शांति समिति की बैठकें, शांतिपूर्ण उत्सव की अपील

बैतूल जिले में होली और रमजान के लिए शांति समिति की बैठकें, शांतिपूर्ण उत्सव की अपील

Post Media
News Logo
PeptechTime
3 मार्च 2026, 05:48 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बैतूल,सुरेन्द्र बावने। बैतूल जिले के सभी पुलिस थानों में आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को रोकना रहा।


विशेष रूप से चिचोली क्षेत्र में थाना प्रभारी हरिओम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय, वरिष्ठ नेता अनिल कुशवाह, नगर मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर, संजय आवलेकर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में होली और रमजान दोनों पर्वों को आपसी समझदारी और सद्भाव के साथ मनाने पर जोर दिया गया।


नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा मालवीय ने कहा कि होली सुखद और हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से खेली जाए। किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग नहीं लगाया जाए, बिजली के तारों के नीचे होलिका नहीं जलाई जाए, नशे से युवा दूर रहें, हुड़दंगबाजी से बचें और हरे पेड़ों को नुकसान न पहुंचाया जाए। थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने लोगों से अपील की कि वाहनों को धीरे चलाएं, मुस्लिम समुदाय के इलाकों में अनावश्यक न जाएं और हुड़दंग मचाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि होली और रंगपंचमी को पूरी तरह शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाए।


चिचोली ब्लॉक में होली का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। चौक-चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जो देर रात को जलाई जाएगी। प्रशासन और स्थानीय नेताओं की अपील है कि सभी त्योहार आपसी सम्मान और शांति के साथ मनाए जाएं ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)