अमरपाटन,नरेंद्र। अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम परवाही में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कट्टा लहराने के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पेप्टेक टाइम न्यूज़ द्वारा खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि साहिल यादव और वीरेंद्र यादव अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहे थे, इसी दौरान एक युवक द्वारा अवैध कट्टा लहराते हुए वीडियो बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे।


इस ख़बर को पेप्टेक टाइम न्यूज ने प्रमुखता से दिखाया था।जिसके बाद अमरपाटन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए , पुलिस ने जांच शुरू की और दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कट्टा बरामद किया हैं वही दूसरे आरोपी ने कट्टा तालाब में फेंक दिया जो तलाश नके दौरान नही मिला , फिलहाल दोनों कट्टा लहरा डांस करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया हैं