मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शहर के गांधी चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।


प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही। पार्टी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई।