Sunday, March 8, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीभव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 मार्च 2026, 05:16 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी,प्रवीण तिवारी। जिले के बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं में गुप्ता परिवार द्वारा एक सप्ताह तक चलने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय शंकर लाल गुप्ता के पुत्र रामभरोसे गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता गुप्ता ने अपनी वृद्ध मां को भागवत कथा का श्रवण करवाने के संकल्प के साथ यह धार्मिक आयोजन करवाया है।


परम श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री संत ब्रह्मानंद जी महाराज के मुखारविंद से यह संगीतमय साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जा रही है। आयोजन की शुरुआत आज भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ स्थानीय गुप्ता परिवार, ग्रामवासी तथा अतिथिगण शामिल हुए। यात्रा निकलते ही कार्यक्रम का शंखनाद किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी।


गुप्ता परिवार ने ग्राम के सभी निवासियों, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, राहगीरों तथा समस्त भक्तजनों से हार्दिक आग्रह किया है कि वे इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में अवश्य पहुंचें। कथा श्रवण से धर्म लाभ प्राप्त करें तथा आयोजकों को आशीर्वाद प्रदान कर इस पवित्र आयोजन को सफल बनाएं। सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)