द्वारकापुरी क्षेत्र में MBA छात्रा की हत्या का खुलासा

Advertisement
इंदौर,रविकांत वर्मा। द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई MBA छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इंदौर पुलिस ने आरोपी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक छात्रा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए आरोपी ने छात्रा को अपने घर बुलाया, लेकिन वहां कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान आवेश में आकर आरोपी ने छात्रा की हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाए और कॉलेज ग्रुप में भी साझा किए। इसके बाद वह पहचान छुपाने के लिए दूसरी सिम लेकर मुंबई फरार हो गया।
मामले में डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि आरोपी को मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
