सतना, अंबिका केशरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अल्प अवधि के प्रवास पर सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के तीन दिवंगतजनों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रीवा से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर में सतना पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी के निवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं कुछ देर उपरांत मुख्यमंत्री ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव के निवास पहुंचकर उनकी माता के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से चर्चा करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान व्यक्त किया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थलों पर अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करने पर केंद्रित रहा। उन्होंने तीनों परिवारों के बीच पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से शोक व्यक्त किया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अगले गंतव्य सिंगरौली के लिए रवाना हो गए।इससे पहले मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलकॉप्टर से सतना हवाई अड्डा पहुंचे जहां पर राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने अगवानी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगतजनों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात
00:00/02:35

Saurabh Shukla
16 जुलाई 2026, 11:59 am IST
Saurabh Shukla16 जुलाई 2026, 11:59 am IST
Latest News

भारत और फिजी के बीच रक्षा संबंधों में नया मोड़, जेडब्ल्यूजी की बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ला लीगा: संघर्ष कर रही वेलेंसिया का जिम्मा संभालने के बाद अगुइरे बोले- एक-एक कदम आगे बढ़ेंगे

'भविष्य में और भी सफलताएं मिलें,' पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स को सराहा, राष्ट्रपति ने भी दीं शुभकामनाएं

भारतीय मूल की बोधना शिवानंदन ने इतिहास रचा, 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा 'महिला ग्रैंडमास्टर'

'गेम ओवर' में दिखती है 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की अनिश्चितता: रैपर कर्मा

भारत में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेंगे नेपाल के 50 अधिकारी, कृषि सहयोग को मिलेगी मजबूती

भारत और साइप्रस ने कनेक्टिविटी, ट्रांसपोर्ट और समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

सैनिकों के सम्मान में दौड़ेगा अहमदाबाद, मैराथन को मिला हर्ष संघवी का समर्थन

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग




