Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मंदसौर का आरोपी वकील गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मंदसौर का आरोपी वकील गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 07:41 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। इंदौर की आज़ाद नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मंदसौर निवासी एक वकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने साफ इनकार कर दिया।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी परवेज पिछले तीन वर्षों से उसके साथ संबंध में था। इस दौरान उसने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। जब पीड़िता के परिवार ने शादी को लेकर संपर्क किया, तो आरोपी ने मना कर दिया।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मंदसौर का निवासी है और पेशे से वकील बताया जा रहा है। उसके पिता भी इसी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)