मंदसौर,मंदसोर। मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहुचर्चित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रधान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से करीब ढाई लाख रुपए कीमत की एक किलो से अधिक अफीम भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार प्रधान सिंह के साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।


गौरतलब है कि, 7 फरवरी 2026 को मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजना में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था। जहां से लगभग 12 करोड़ रुपए कीमत की 12 किलो से अधिक क्रूड एमडी जब्त की गई थी। जांच में सामने आया है कि, आरोपी प्रधान सिंह फरारी के दौरान भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में सक्रिय था। पुलिस को सूचना मिली थी कि, वह और उसके उसके दो अन्य आरोपी 1 किलो 245 ग्राम अफीम की खेप लेकर ट्रेन के जरिए दिल्ली होते हुए पंजाब जाने की तैयारी में थे।


इसी दौरान शामगढ़ पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।