खमरगौर: सुनार नदी में डूबे युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी

Advertisement
हटा,शुदीप मनागरिया। गैसाबाद थाना क्षेत्र के खमरगौर गांव में गुरुवार सुबह सुनार नदी में डूबे युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ शर्मा पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया।
थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि मृतक की पहचान रामकिशोर (पिता बालकिशुन चौधरी), निवासी टपरिया, थाना पवई, पन्ना जिला के रूप में हुई है। वह अपने साले के दोस्त के गन्ता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खमरगौर आया था। दो दिन पूर्व नहाते समय वह सुनार नदी में डूब गया था।
घटना के बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था। गुरुवार को नदी में शव तैरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


